नगर पंचायत करारी कार्यालय में स्थापित गणेश प्रतिमा का बृहस्पतिवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले भक्तों ने मूर्ति को स्थापना स्थल से उठाकर कस्बे की एक-एक गली में घुमाया। इस दौरान नगर पंचायत गणपति के जयकारों से गूंजता रहा।
गणपति महोत्सव कमेटी करारी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जित करने के लिए पूजा पंडाल से उठाया गया। बाजे-गाजे के साथ भक्ति गीतों की धुन पर नाचते हुए भक्तों ने गणपति की मूर्ति को पहले कस्बे में घुमाया। इसके बाद अवाना आलमपुर स्थित नहर में विसर्जित किया। इस मौके पर कमेटी के संजय जायसवाल, अंकुश गुप्ता, अंकित चौरसिया समेत तमाम भक्तगण मौजूद रहे।