फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पार्ट्स की दुकानों पर छापा

Sat, 18 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र में आटो पार्ट्स की दुकानों में गुड़गांव हरियाणा की एक कंपनी के आपरेशन मैनेजर ने छापा मारा। चार दुकानों से कंपनी के नाम पर बने नकली पार्ट्स मिले। इन दुकानों से जब्त किया गया नकली सामान सैनी पुलिस को देते हुए मैनेजर ने सैनी कोतवाली में मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन



इलाहाबाद के चकिया निवासी मो. शाकिर अली गुड़गांव के हरियाणा में स्थित मेसर्स वॉश लिमिटेड कंपनी में आपरेशन मैनेजर के पद पर तैनात हैं। यह कंपनी इंजन पंप, नाजुल, प्लग, केबिल आदि बनाती है। कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सैनी कोतवाली क्षेत्र में आटो पार्ट्स की दुकानों से कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचे जा रहे हैं। सूचना पर मो. शाकिर अली ने शुक्रवार को भोले आटो पार्ट्स , ज्ञान सिंह आटो पार्ट्स , दीपू मशीनरी स्टोर, मोना आटो पार्ट्स में छापा मारा। यहां से कंपनी के नाम पर बने नकली पार्ट्स बड़े पैमाने पर मिले। मैनेजर ने नकली सामान को जब्त करते हुए सैनी कोतवाली में आटो पार्ट्स विक्रेताओं के खिलाफ तहरीर दी। सैनी कोतवाली पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें