फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, लहूलुहान

Sat, 18 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मंदर मोड़ के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक पर पिता-पुत्रों ने घेरकर फायरिंग कर दी। हमले में युवक के पैर में गोली लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बताया जाता हैकि अहमरपुर असरौली निवासी नावेद पुत्र अब्दुल क्यूम का पांच दिन पहले गांव के ही जिशान से विवाद हो गया था। शुक्रवार को नावेद आलू जमा करने के लिए मंदर मोड़ पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में बातचीत करने गया था। आरोप है कि इसकी जानकारी होते ही जिशान ने भाई सुफियान व पिता मटरु के साथ स्टोर के बाहर नावेद को घेर लिया। नावेद जब तक कुछ समझ पाता, जिशान ने परिजनों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलीबारी होने से अफरा-तफरी मच गई। जिशान ने निशाना साधकर नावेद को गोली मारी। गोली उसके पैर में लगी तो वह गिर पड़ा। इसी दौरान मजदूर व राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। नावेद के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जिशान, सुफियान व मटरु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें