पुरखास में नमूनों को सील करते अधिकारी। स्रोत- प्रशासन
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में छापामारा इस दौरान दो दुकानों से खोया और सरसों तेल के नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ममता चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप तिवारी ने टीम के साथ सरायअकिल के पुरखास में प्रमेश कुमार की दुकान से खोया। दुर्गाप्रसाद की दुकान से सरसों तेल का नमूना लिया। जांच के दौरान 43 लीटर सरसों तेल सीज किया गया, जिसकी कीमत लगभग 7740 रुपये बताई जा रही है। छापामारी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, डॉ. भरत कुमार मिश्रा और अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जांच के नमूने प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।