फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस को राजबब्बर, 15 को राहुल आएंगे दोआबा

Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों की रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। इलाहाबाद में भाजपा, सपा व बसपा के बाद कांग्रेस कौशांबी में 15 सितंबर को रैली करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। इसके पहले दस सितंबर को अभिनेता व राज्यसभा सांसद राजबब्बर का हाइवे पर रोड शो होगा, उनके साथ दलितों का चेहरा माने जाने वाले पीएल पुनिया भी होंगे। राहुल गांधी की रैली के लिए एसपीजी ने कुम्हियांवा व टेवां में स्थल देखा है। रैली कहां होगी। अभी यह तय नहीं हो सका।
विज्ञापन


   कौशांबी की सियासत गरम होने लगी है। बसपा की रैली के बाद से इसकी तपन ज्यादा बढ़ गई है। माहौल को देखते हुए कांग्रेस ने भी नई बयार बहाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए कौशांबी की सरजमीं से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राहुल गांधी 15 सितंबर को पीएम मोदी को ललकारेंगे। रैली की तारीख तय होते ही कांग्रेसी एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतर चुके हैं। रैली में कहीं कोई खामी न रह जाए, इसके लिए प्रशांत किशोर यानि पीके की टीम ने जनपद में डेरा डाल दिया है।

वह गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क भी कर रही है। स्पेशल प्रोट्रेक्शन ग्रुप (एसपीजी) जिले का दौरा कर चुकी है। राहुल गांधी की रैली के लिए एसपीजी ने कुम्हियांवा व टेवां का निरीक्षण नहीं किया। कांग्रेस के युवराज की रैली कहां कराई जाएगी, यह एसपीजी ने अभी तक तय नहीं किया है। राहुल के आने से पहले दस सितंबर को राज्यसभा सांसद राजबब्बर कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगे। वह हाइवे पर रोड शो करेंगे। सैनी से अझुवा तक रोड शो होगा। उनके साथ पीएल पुनिया के अलावा सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी भी होंगे।
विज्ञापन


एक लाख किसानों को कांग्रेस बांटेगी किट
जिले में टीम पीके सक्रिय हो चुकी है। कांग्रेस यह मानती है कि किसानों ने के लिए उसकी सरकार ने बहुत काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें कुछ नहीं मिला। इसीलिए वह किसानों के बीच जाकर उन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यों को याद दिला रही है। इसके लिए वह किसानों को एक किट भी दे रही है। इस किट में कर्जा माफ, बिल हाफ स्लोगन का एक पंफलेट भी है। किट वितरण का कार्य मंगलवार को जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने पार्टी कार्यालय से शुरू किया। मंगलवार को महासचिव आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्र, जुगुल किशोर, बरसाती लाल पंडा, नसीमउद्दीन, वेद पांडेय, देव सोनकर, राकेश गौतम समेत 50 लोगों को किट दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के एक लाख किसानों को यह किट देकर जागरूक किया जाएगा। किट में पंफलेट, एक पेन, स्टीकर आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें