फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kaushambi : रहीमाबाद होगा नया थाना, इसके दायरे में होंगे 27 गांव, जमीन की तलाश तेज

Sat, 01 Oct 2022 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

भगवतपुर ब्लॉक के 27 गांवों के ग्रामीणों को अभी कौशाम्बी जिले की पिपरी पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। वर्तमान में प्रयागराज जनपद के रावतपुर, मकदुमपुर, एयरपोर्ट रहीमाबाद चौकी में कौशाम्बी पुलिस ही काम करती है।
विज्ञापन
up police demo, daroga, up police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक में रहीमाबाद के नाम से एक नया थाना बनेगा। इसके दायरे में ब्लॉक के 27 गांव होेंगे। नए थाने के लिए प्रशासन ने जमीन की तलाश तेज कर दी है। यह थाना भगवतपुर गांव के आसपास ही बनेगा। भगवतपुर ब्लॉक के 27 गांवों के ग्रामीणों को अभी कौशाम्बी जिले की पिपरी पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। वर्तमान में प्रयागराज जनपद के रावतपुर, मकदुमपुर, एयरपोर्ट रहीमाबाद चौकी में कौशाम्बी पुलिस ही काम करती है। इस समस्या को देखते हुए भगवतपुर ब्लॉक क्षेत्र के इन गांवों के लिए नया थाना बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने लगभग कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन



पिपरी और पूरामुफ्ती थाने में शामिल प्रयागराज के गांवों को काटकर नया थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सीओ चायल श्यामकांत ने बताया कि भगवतपुर ब्लॉक में नया थाना स्थापित करने का प्रस्ताव शासन की ओर से आया है। 


नए थाने में शामिल होंगे ये गांव
प्रस्तावित नए थाने में भगवतपुर ब्लॉक के अकबरपुर, गोविंदपुर तेवारा, भीखपुर मेडवारा, जनका, करनपुर पावन, अहमदपुर, मंदर, शेखपुर, सेख सरवा, कादिलपुर, काठगांव, गौसपुर कटहुला, शेरपुर, मकनपुर, असरावे कला, असरावे खुर्द, खेडुआ, बिसौना, सैपार, मैनापुर, चिल्ला मुंजप्ता, गांजा, खटांगी, तियरा, फुलवा, डाही नुमाया, उमरी समेत 27 राजस्व गांव शामिल होंगे। 
विज्ञापन



जल्द शुरू होगा संदीपन घाट थाना
चायल सर्किल के काजीपुर जुनैदपुर गांव में स्थापित होने वाला नया संदीपन घाट थाना जल्द ही काम करने लगेगा। इस थाने की बिल्डिंग के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन से धन अवमुक्त होते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। जब तक भवन निर्माण पूरा नहीं होगा तब तक किराए के भवन में थाना चलाने की तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें