फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : विदेश भेजने के नाम पर युवक से 80 हजार की ठगी, केस दर्ज

Sat, 01 Oct 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोतवाली के समदा निवासी मनीष कुमार के मुताबिक फोन पर उसकी बात रौहनिया उपरहार अयोध्या निवासी रेहान खान से हुई थी। इस दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। इसी बीच मनीष ने कहीं नौकरी दिलाने की बात कही। आरोप है कि रेहान ने उसे सऊदी में नौकरी दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
Online Fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन पर शुरू हुई बातचीत के बाद दोस्त बने एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर दूसरे युवक को 80 हजार का चूना लगा दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली के समदा निवासी मनीष कुमार के मुताबिक फोन पर उसकी बात रौहनिया उपरहार अयोध्या निवासी रेहान खान से हुई थी। इस दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। इसी बीच मनीष ने कहीं नौकरी दिलाने की बात कही। आरोप है कि रेहान ने उसे सऊदी में नौकरी दिलाने का वादा किया। वीजा के लिए लखनऊ बुलाकर उससे 80 हजार रुपये भी ले लिए। 

विज्ञापन



उधर, काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी वीजा नहीं मिला तो मनीष ने पूछताछ शुरू की। इस पर रेहान ने पैसा देने से मना कर दिया। मनीष ने मामले की शिकायत पिछले दिनों एसपी हेमराज मीना से की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार
महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अजरौली निवासी मनोज यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मनोज के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें