फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल कस्बे के रघुराज बने डिप्टी एसपी, खुशी

विज्ञापन
Raghuraj became deputy SP of Chail town - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल कस्बे के रघुराज बने डिप्टी एसपी
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा पास कर किया परिवार का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पीसीएस 2017 में चायल कस्बे के रघुराज ने जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ। इसे लेकर रघुराज व परिजनों के अलावा कस्बे के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

चायल कस्बे के वार्ड नंबर पांच नईम मिंया का पूरा मोहल्ला निवासी रघुराज अपने पिता की तीसरी संतान हैं। एक भाई और एक बहन से छोटे रघुराज बचपन से ही मेहनत और लगनशील थे। उनके पिता श्रीनाथ सीआईएसएफ में बतौर इंस्पेक्टर मद्रास में तैनात थे। पिता की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद उनकी शिक्षा में काफी रुकावट आई। लेकिन समय रहते ही बड़े भाई जगन्नाथ ने रघुराज के साथ ही पूरे परिवार के लिए पिता की जिम्मेदारी निभाई। पिता के स्थान पर नौकरी कर बड़े भाई जगन्नाथ ने रघुराज को पढ़ाया। पढ़ाई के दौरान ही रघुराज का चयन भारतीय खाद्य निगम में बतौर इंस्पेक्टर फरीदाबाद में पोस्टिंग हो गई। यहीं पर वह नौकरी के दौरान ही सिविल सेवा की तैयारी करते हुए वर्ष 2017 का पीसीएस एग्जाम दिया। गुरुवार को परीक्षा परिणाम आया तो रघुराज व उनके परिजन खुशी से उछल पड़े। रघुराज इस समय फरीदाबाद में है। बताते हैं कि बचपन से ही वह पिता के सपनों को पूरा करने के लिए डिप्टी एसपी बनने की तैैयारी में लगे थे। इस सफलता के लिए रघुराज अपनी माता और बहन बेबी व भाई जगन्नाथ को पूरा श्रेय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें