फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इलाज के दौरान युवक की मौत, झोलाछाप पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में संचालित क्लीनिक के झोलाछाप बंगाली के ऑपरेशन से हरिकेश यादव उर्फ जज्जू की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर निवासी 36 वर्षीय हरिकेश यादव के जंघे के पीछे फोड़ा हो गया था। इलाज के लिए परिजन उसे बाजार के बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक पर ले आए। परिजनों के अनुसार जांच कराने के बाद बंगाली डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। देखते -देखते फोड़े वाली जगह सड़न होने लगी। उसकी हालत गंभीर देख परिजन उसे प्रयागराज स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। इलाज के दौरान शनिवार की आधी रात उसकी मौत हो गई। इधर जानकारी मिलते ही झोलाछाप बंगाली क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी बंगाली चिकित्सक फरार है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें