फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नर्सिंग स्टॉफ के सहारे चलता मिला पूर्णिमा हॉस्पिटल, अफसरों ने किया सीज

Sat, 09 Sep 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग स्टॉफ के सहारे चलता मिला पूर्णिमा हॉस्पिटल, अफसरों ने किया सीज
विज्ञापन

महिला की किडनी निकालने के आरोप की जांच करने पहुंची थी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर स्थित पू्र्णिमा हॉस्पिटल एडं रिसर्च सेंटर में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के नाम पर महिला की किडनी निकालने के मामले की जांच करने शुक्रवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम पहुंची। इस दौरान यहां न तो डॉक्टर मिले और न ही संचालक। नर्सिंग स्टॉफ के सहारे अस्पताल चलता मिला। इस पर वहां भर्ती दो मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराकर हॉस्पिटल सीज कर दिया गया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर टेढ़ीमोड़ निवासी राम सिंह ने अपनी बेटी शालू सिंह का विवाह इसी साल 22 फरवरी को फतेहपुर जनपद के खखरेरू गांव में किया था। 27 अगस्त को ससुराल वालों ने शालू को मंझनपुर में जिला अस्पताल के पास संचालित पूर्णिमा हॉस्पिटल एडं रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया था, जहां एक सितंबर की भोर में उसकी मौत हो गई। राम सिंह ने आरोप लगाया था कि अपेंडिक्स के ऑपरेशन के नाम पर हॉस्पिटल में उसकी बेटी की किडनी निकाल ली गई। जब उसने पोस्टमार्टम कराने की मांग की तो संचालक ने बंधक बिना लिया। बाद में खुद संचालक ने ससुराल जाकर अपनी देखरेख में अंतिम संस्कार करा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से भी की थी। डीएम सुजीत कुमार ने एसडीएम सदर आकाश सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की। इसमें एसीएमओ डाॅ. एसके झा और डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी सिंह भी शामिल रहे। शुक्रवार को यह टीम जांच करने हॉस्पिटल पहुंची। यहां पर दो मरीज भर्ती थे, लेकिन ना तो डॉक्टर मौजूद मिले और न ही संचालक। सिर्फ वार्ड बॉय व अन्य कर्मचारियों के सहारे अस्पताल चल रहा था। इस पर टीम ने दोनों मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराकर हॉस्पिटल सीज कर दिया। किडनी निकालने की जांच अब आगे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्णिमा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के नाम पर महिला की किडनी निकालने की शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी के आदेश पर जब टीम जांच करने पहुंची तो वहां सिर्फ नर्सिंग स्टॉफ ही मिला। डॉक्टर और संचालक नहीं थे। इस पर अस्पताल सीज कर दिया गया है।
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार-सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें