फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूरबशरीरा ने पश्चिमशरीरा को 10 रन से हराया

Tue, 20 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रोहित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते हीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, कमलेश पांडेय व सोनी सिंह।
विज्ञापन
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पूरबशरीरा साइलेंट स्ट्राइकर व क्लासिक स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले को पूरबशरीरा ने 10 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरबशरीरा साइलेंट स्ट्राइकर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रहमान ने 55 रन बनाए। वहीं, रोहित मिश्रा ने 51 रन की पारी खेली। पश्चिमशरीरा की ओर से गेंदबाजी में प्रीतम द्विवेदी ने चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। टीम के प्रीतम द्विवेदी ने सर्वाधिक 59 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रोहित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। चाहत सिंह व रिंकू ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजक पूरन सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में मंगलवार को सभासद एकादश व पत्रकार एकादश के बीच दोपहर 12:00 बजे मुकाबला होगा। इस दौरान हीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, कमलेश पांडेय, सोनी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें