महेवाघाट थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी किसान कामता प्रसाद यादव (70) की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह करीब दो बजे साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह बैरागीपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कामता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वृद्ध संभल नहीं पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।