कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर कस्बे में जनसेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी कर 1.90 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। दंपती ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दारानगर म्योहरा निवासी विंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि स्थानीय कस्बा स्थित जनसेवा केंद्र में उसका खाता है। आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक ने फिंगर लगवाकर सर्वर डाउन का बहाना बनाकर कई किस्तों में 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। बिंदेश्वरी के मुताबिक उसकी पत्नी के खाते से भी संचालक ने 40 हजार की ठगी की। पूछताछ करने पर संचालक ने गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया।