फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चायल के लोधौर गांव में लगी जन चौपाल

Sat, 13 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लोधौर में ग्रामीणों को विभागीय जानकारी देते अति​थि। स्रोत- ग्रामीण - फोटो : नया फाइबर का सिलेंडर।
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल तहसील के लोधौर गांव में शुक्रवार को ग्राम की समस्या, ग्राम में ही समाधान अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। अधिकारियों को ग्रामीणों ने पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, सड़क मरम्मत तथा पशुओं में फैल रही बीमारियों जैसी समस्या बताई। इस पर पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव में नियमित टीकाकरण और उपचार शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

चिकित्सक प्रतिभा गुप्ता ने स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। समाज कल्याण विभाग के एडीओ गजराज ने वृद्धावस्था, दिव्यांग विधवा पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन मौके पर प्राप्त किए और जल्द स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने सभी विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें