फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सास के साथ मारपीट में बहू सहित तीन पर प्राथमिकी

Sat, 13 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली के रूपनारायणपुर गोरियों गांव में सास के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बहू सहित तीन पर प्राथमिक की दर्ज की है। रूपनारायणपुर गोरियों निवासी राजकली पत्नी स्व. मैकूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को छोटी बहू ने शौचालय जाने से रोकते हुए ताला बंद कर लिया। विरोध करने पर बहू व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर चोटिल कर दिया। शाम को नाती की पत्नी ने देखा तो पूछताछ किया तो उसके साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगी। राजकली इसकी तहरीर पुलिस को देकर बहू संतोषी देवी, शिवलाल व रामराज के पर मारपीट करने की प्राथमिक की दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें