फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों से ऊबी जनता

विज्ञापन
Public bored with central government policies - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों से ऊबी जनता
विज्ञापन

पूर्वमंत्री आरके चौधरी बोले, झारखंड में कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया
पश्चिमशरीरा व सरायअकिल में कांग्रेसियों ने बैठक कर बांटी मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा/चायल। झारखंड में कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि देश की जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से ऊब चुकी है। इससे पहले कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी देश की जनता ने अपने मूड को दिखा दिया था। ये बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्वमंत्री आरके चौधरी ने सोमवार को पश्चिमशरीरा बाजार में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

आरके चौधरी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रही है। क्षेत्रीय दलों ने प्रदेश की जनता को ठगा है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। जिससे 2022 में होने वाले चुनाव में विजय हासिल की जा सके। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, वेद प्रकाश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, राजेंद्र त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, वेद पांडेय ,शशि प्रताप त्रिपाठी , भारत गौतम ,बरसाती लाल पंडा, फूलचंद पासी, सोमदत्त शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह सरायअकिल में भी कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि यह जीत भाजपा की बांटो और राज करो कि राजनीति पर जनता ने अपना जनादेश दे दिया। इस मौके पर तंजीद अहमद, मो फरमान, अजहर लईक, शकील अहमद, वकील अहमद, साहिल अहमद, जावेद अह्मद, दीपक, गुड्डू कुशवाहा, फैजान अहमद, मकबूल अहमद, वसीम अहमद, मोहम्मद अजमेरी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें