भरवारी। नगर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में रविवार को दोपहर एक बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल एवं संचालन प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि करेंगे।
संगठनात्मक लिहाज से प्रदेश के 75 जनपदों में व्यापार मंडल की 110 जिला इकाई गठित हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी ने बताया कि व्यापारिक समस्याओं को लेकर प्रत्येक तीन माह में प्रांतीय कार्य समिति की बैठक की जाती है। बैठक में प्रदेश के 40 जिलों के व्यापारी हिस्सा लेंगे।