ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को 114 आंगनबाड़ी केंद्रों को ईसीसीई किट बांटी गई। इस दौरान बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने कहा खुद की बच्चों की तरह पंजीकृत नौनिहालों को पोषण के साथ शिक्षा दे। इससे बच्चों में सीखने का उत्साह बढ़ेगा।
आरंभिक शिक्षा देने के लिए बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक में 320 आंगनबाड़ी केंद्र में तीन से छह वर्ष तक के 29 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। 114 निजी भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्व में डिजिटल क्लाॅस को लेकर एलइडी टीवी लगाई गई है।
सीडीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इसका मकसद बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना और खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित कराना है। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।