सैनी कोतवाली के मुराइन का पूरा गांव में रास्ते में खड़े ट्रैक्टर हटाने को लेकर युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
मुराइन का पूरा निवासी उदयभान ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोसी ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ी की थी। इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। विरोध करने पर कई लोगों ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की। इससे युवक जख्मी हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।