Protests by blowing copies of Teacher Services Tribunal Act
- फोटो : KAUSHAMBI
। शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम के विरोध में सोमवार को तमाम शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए। संगठन के सदस्यों ने मंझनपुर स्थित जिला मुख्यालय पर अधिनियम की प्रतियां फूंककर विरोध जताया। साथ ही अधिकरण कार्यालय को शिफ्ट करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
महासंघ के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम 2021 लागू किया है। इस अधिनियम से शिक्षकों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
पहले शिक्षक अपनी किसी तरह की समस्या को लेकर पहले जेडी के यहां अपील करते थे। समस्या का निदान नहीं होने पर उसे हाईकोर्ट जाने का मौका मिलता था। अब नए अधिनियम के तहत शिक्षक हाईकोर्ट नहीं जा सकेंगे। जेडी के यहां हुए फैसले का अगर शिक्षक विरोध करता है तो उसे सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी होगी।
इसी के विरोध में शिक्षक संगठनों ने अधिनियम की प्रतियां फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर मुलायम सिंह, ध्यान सिंह, चंद्रकांत शुक्ल, राम सुभग त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, अशोक कुमार, इस्लाम अहमद, मो. हुसैन, अफरोज आलम, जैनेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।