फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का विरोध, फूंका पुतला

Sun, 28 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चरवा चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला जलते युवक। संवाद
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में शनिवार को युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए रामलीला परिसर से चरवा चौराहे पर पहुंचे। यहां बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने कहा कि बांग्लादेश में दीपूदास की हत्या समेत अन्य हिंदू परिवारों पर हमले हो चुके हैं। वहां के बहुसंख्यक हिंदू परिवार को निशाना बना रहे हैं। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार को आगे आना होगा। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस मौके पर अनूप केसरवानी, शेखर पांडेय, मिक्की, मनीष, गोपाल, गोलू मौर्य, अशोक भारतीय, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें