जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद का निरीक्षण किया। यहां उन्हाेंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ ने लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष तथा आपातकालीन सेवाओं की जांच की। शीतलहर को देखते हुए सीएमओ ने निर्देश दिए कि ठंड से बचाव से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मूरतगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। स्थान की कमी को देखते हुए ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) को सीएचसी आलमचंद में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया, जबकि पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।