फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर पर दागी गोली, बाल-बाल बचा

Sun, 01 Nov 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल  (ब्यूरो)। इलाहाबाद से घर लौट रहे पुरामुफ्ती इलाके के प्रापर्टी डीलर पर  शनिवार शाम बाइक सवार युवकों ने गोली दागकर कातिलाना हमला किया। कंधे को छीलते हुए गोली निकलने से वह जख्मी हो गए। घायल प्रापर्टी डीलर को परिजनों ने इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है।  सरेशाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस हमलावरों की  तलाश में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घरवालों की ओर से तहरीर नहीं मिलने से पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव निवासी गनेश प्रसाद (35) पुत्र लल्लन सिंह जमीन खरीद और बिक्री का कारोबार करता है। शनिवार को वह धंधे के ही सिलसिले में इलाहाबाद गया था।  शाम करीब 6 बजे वह बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह मंदर रेलवे  क्रासिंग से आगे बढ़ा पीछे से आए एक बाइक से दो युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की। युवकों को देखते ही उसने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।

 इस पर बाइक  सवार युवकों ने उसका पीछा कर लिया। युवकों ने घर से करीब 100 मीटर पहले तमंचे से फायर कर दिया। गोली कंधे को छीलते हुई निकल गई। छर्रे धंसने से  गनेश प्रसाद जख्मी होकर बाइक समेत गिर गया। उधर, गोली दागे जाने की आवाज और चीखते-चिल्लाते बाइक समेत गिरे गनेश को देखकर गांव में सनसनी फैल गई।  चीखते चिल्लाते गांववालों के साथ परिवार के लोग भी भागकर मौके पर पहुंचे।  घायल पड़े युवक को परिजन लेकर इलाहाबाद भागे। उधर, प्रापर्टी डीलर पर  कातिलाना हमले की खबर लगते ही पुरामुफ्ती पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच  पड़ताल के बाद पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी। सरेशाम प्रापर्टी डीलर पर हुए हमले से इलाके में सनसनी मच गई। माना जा रहा है कि जमीन खरीद-फरोख्त के ही किसी विवाद में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें