फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उर्वरक का उचित प्रयोग से खेत की बढ़ेगी उत्पादकता

Fri, 12 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
किसानों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिए प्रेरित करती प्रभारी कृ​षि अ​धिकारी सुरुचि विश्वकर्म
विज्ञापन
उर्वरक का उचित प्रयोग खेत को शक्तिमान बनाएगा। यदि इसका उचित प्रयोग नहीं किया गया तो यह खेल की उर्वरा क्षमता को कम कर सकता है। उर्वरक के उचित प्रयोग के लिए कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांवों में किसानों के बीच बैठक कर उर्वरक के प्रयोग की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा ने मंझनपुर ब्लॉक के पारा हसनपुर गांव में बैठक कर किसानों को उर्वरक की उचित मात्रा के प्रयोग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि उर्वरक के प्रयोग से खेत में उत्पादन बढ़ा सकते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इसका उचित प्रयोग किया जाए। यदि खेत में बिना किसी जांच के उर्वरक का प्रयोग करते हैं तो इससे उत्पादन नहीं बढ़ेगा और किसान की लागत अधिक हो जाएगी।
इसके लिए जरूरी है कि किसान फसली सीजन के पहले खेत की मिट्टी की जांच कराए। जांच पूरी तरह निशुल्क है। इसी प्रकार अपर जिला कृषि अधिकारी अनुज मौर्य ने डकशरीरा गांव में किसानों को खाद की उचित मात्रा के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से जारी खाद की मात्रा किलो में
फसल नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश
आलू 180 80 100
गेहूं (समय से) 150 60 40
गेहूं (देरी से) 80 40 30
सरसों 120 60 60
चना 20 60 20
मटर 20 60 40
निशुल्क दलहनी तिलहनी बीज के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

चायल। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि राज्य सहायतित निशुल्क बीज मिनी किट का वितरण होगा। इसमें सरसों के बीज दो किलो, चना 16 किलो, मटर 20 किलो, मसूर आठ किलो के निशुल्क मिनी किट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके किसान किसी एक प्रकार के बीज का लाभ ले सकते हैं।


आवेदन 25 सितंबर तक किया जा सकता है। अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में लाॅटरी सिस्टम से किसानों को निःशुल्क बीज मिनी किट का वितरण किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर किसान स्वयं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें