पीबीएल प्रशिक्षण में शिक्षकाएं प्रयोग करती हुईं। स्रोत: डायट
मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। 26 और 27 नवंबर को आयोजित प्रशिक्षण में मूरतगंज, सरसवां और कौशाम्बी ब्लॉक के शिक्षक दो-दो बैच में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य शिक्षकों को परियोजना आधारित शिक्षण की अवधारणा और कक्षा में इसके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी देना है।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ऋचा चौधरी, संध्या शुक्ला और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पीबीएल की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि इस पद्धति में शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और बच्चे स्वयं गतिविधियों के जरिये सीखते हैं।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग धर्मनाथ ने बताया कि परियोजना आधारित शिक्षण से बच्चों में तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान का कौशल विकसित होगा। संवाद