नगर पंचायत करारी की ऐतिहासिक रामलीला का मुकुट पूजन शुक्रवार शाम हुआ। रामलीला का 107 वां मंचन रविवार रात नारद मोह के साथ शुरू होगा।
करारी की रामलीला करीब 106 साल पुरानी हो चुकी है। रामलीला को मंचन देखने के लिए कस्बे के अलावा मोअज्जमपुर, थांभा, पिपरी, तुर्तीपुर, उखैयाखास, अगियौना, उखैया आदि गांवों के लोगों आते हैं।
रामलीला के 107 वें मंचन के लिए शुक्रवार रात महेश दत्त शर्मा ने मुकुट पूजन किया। कमेटी अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा रविवार रात आठ बजे से नारद मोह के साथ किया जाएगा। इस मौके पर बच्चा कुशवाहा, मोती लाल चौरसिया, रमेश चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश अग्रहरी, संजय जायसवाल, श्याम सुंदर, पंकज वर्मा, लालजी, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं सिराथू के अजुहा में शुक्रवार रात मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हो गया। चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा ने मुकुट पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इसके बाद चित्रकूट से आए कलाकारों ने नारदमोह का मंचन किया। मेला आयोजक नरेश चंद्र मोदनवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को धनुष यज्ञ और 20-21 को मेले का आयोजन किया जाएगा।