फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की बलि देने की कोशिश करने वाला भेजा गया जेल

Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
बेटे की बलि देने की कोशिश करने वाले तांत्रिक को सरायअकिल पुलिस ने जेल भेज दिया है। गुरुवार रात वह अपने बेटे विपिन की बलि देने जा रहा था।  तभी शोर पर पत्नी ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन



बताया जाता है कि सरायअकिल के इछना गांव निवासी दशरथ तांत्रिक का काम करता था। गुरुवार रात वह परिजनों के सो जाने पर अपने सबसे छोटे बेटे विपिन (7) को उठाकर चुपके से घर के अंदर ले गया था। पूजा-पाठ करने के बाद वह बेटे को माला पहनाकर चापड़ से काटने ही जा रहा था कि बेटे ने शोर मचा दिया। मां कमला देवी भागकर मौके पर पहुंची। पति से भिड़ गई। बच्चे बाहर निकलकर शोर मचाने लगे तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दशरथ को गिरफ्तार कर चापड़ बरामद कर लिया था। पत्नी की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने तांत्रिक को भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें