फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजुहा में चौकियों की धूम

Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
programme
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा का दशहरा मेला शुक्रवार रात भरत मिलाप के साथ साथ संपन्न हुआ। भरत मिलाप के अलावा विभिन्न कमेटियों द्वारा निकाली गई चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।c
विज्ञापन

अजुहा का दो दिवसीय दशहरा मेला बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। दूसरे दिन शुक्रवार को मेले में भरत मिलाप देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर में भरत मिलाप का कार्यक्रम सब्जी मंडी मैदान में हुआ। इस दौरान भरत मिलाप स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मेले में आए लोगों के आकर्षण का केंद्र चौकियां भी रहीं। चौकियों को मेला अध्यक्ष नरेश मोदनवाल द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा मेले में बच्चों के लिए झूला आदि आकर्षण का केंद्र रहा।

वहीं करारी में चल रहे रामलीला मंचन में शुक्रवार रात राम विवाह और कलेवा का मंचन किया गया। रामविवाह की लीला देखने के लिए कस्बा सहित आस-पास के गांवों से दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। विदाई के मार्मिक मंचन और जनक का रोना देख दर्शकों की आंखें डबडबा गईं। इससे पहले राम कलेवा की प्रथा का करीब 40 साल से निर्वहन कर रहे कस्बे के मोदनवाल परिवार के पप्पू और रंजीत ने भगवान राम, लक्ष्मण के साथ आए बारातियों को कलेवा कराया। महिलाओं ने गीत गाकर रस्म पूरी की। संरक्षक मोती लाल चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात कैकई कोपभवन और राम वन गमन लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें