फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से भी ग्राहकों को नहीं मिलेे रुपये

Sun, 11 Dec 2016 12:45 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को बैंक बंद रहे। लोग एटीएम बूथ गए तो वहां से खाली हाथ लौटे। इसके बाद शुरू हुआ लोगों का दूसरे एटीएम का चक्कर काटना, लेकिन रुपये कहीं से नहीं मिले। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक बंद थे। रविवार व सोमवार को भी बैंक बंद रहेंगे। जिनकी जेब खाली थी, वह शनिवार को परेशान दिखे। बरईन का पुरवा निवासी राकेश कुमार सुबह एटीएम कार्ड लेकर घर  से निकले। यूनियन, बीओबी व एसबीआई के एटीएम गए, लेकिन कहीं से रुपये नहीं निकले। सुबह इसलिए घर से निकले थे कि कहीं एटीएम में लाइन न लगाना पडे़, लेकिन उम्मीदों पर पानी ही फिरा। राकेश ने बताया कि सब्जी आदि खरीदने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। इसीलिए एटीएम गए थे। शुक्रवार को बैंक से भी कैश नहीं मिला था। कमोवेश यही हाल सुनील केशरवानी का रहा। उन्हें शनिवार शाम को इलाहाबाद जाना था, वह भी परिवार के साथ। रुपये न होने पर एटीएम गए थे। एटीएम में सन्नाटा देख वह समझ गए कि गड़बड़झाला है। बीओबी के एटीएम में कार्ड लगाकर देखा तो पता चला कि खाली है। यही हाल तमाम लोगों  का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें