फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दंपति को किया लहूलुहान

Sun, 11 Dec 2016 12:45 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर में शनिवार सुबह अदावत में दबंगों ने पड़ोसी दंपति को फावड़ा मार कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ दंपति के शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के बंधवा रजबर गांव की रहने वाली अनार कली पत्नी बाबू लाल का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह पड़ोसी साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद जान से मारने की नीयत से फावडे़ से प्रहार कर दिया। दंपति के लहूलुहान होने और ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर घटना की जांच शुरू  कर दी है। वहीं सैनी कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी नरेश को शुक्रवार शाम एक युवक ने पीटकर अधमरा कर दिया। दो दिन पहले दोनों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें