फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 करोड़ की टंकी बनी शोपीस, परेशानी

Tue, 22 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर गांव में करीब 2.50 करोड़ से बनी पेयजल टंकी शोपीस बनी है। टंकी से अब तक पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। इससे कारण म्योहर गांव में जलापूर्ति नहीं शुरू हो सकी है। ग्रामीण अब भी हैंडपंपों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के म्योहर गांव में पेयजल समस्या को देखते हुए करीब 4 साल पहले तकरीबन 2.50 करोड़ की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी का निर्माण कराने के बाद भी अब तक म्योहर समेत कई पुरवों में पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। इसके कारण अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। छह माह पहले ग्रामीणों ने तत्कालीन डीएम राजमणि यादव से शिकायत की थी। इसके बाद गांव में करीब सात सौ मीटर पाइप लाइन बिछाई गई। फिर आधा-अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार गायब हो गया। इसके कारण गांव में पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं की गई।

गांव के रहने वाले मुन्नूबाबू मिश्र, शिवपूजन दूबे, लालता प्रसाद मिश्र, शिवबरन सिंह, डेबा सिंह, बब्बू सिंह, गंगा प्रसाद सेन, मोहनलाल गुप्ता, शारदा प्रसाद आदि ने बताया कि कई बार सीडीओ, जलनिगम के अधिशासी अभियंता आदि से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कराकर जलापूर्ति नहीं की जा रही है। जलनिगम के प्रभारी एक्सईएन ने बताया कि बजट की कमी के कारण पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन बिछाकर गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें