President of Devsharan and Rajendra became General Secretary
- फोटो : KAUSHAMBI
देवशरण अध्यक्ष व राजेंद्र बने महामंत्री
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने आजमाई थी किस्मत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का शनिवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। देवशरण त्रिपाठी अध्यक्ष और राजेंद्र द्विवेदी महामंत्री चुने गए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजई प्रत्याशी और समर्थक जश्न में डूब गए।
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का शनिवार को परिणाम घोषित किया गया। कचहरी के लाइब्रेरी हाल में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ला व चुनाव अधिकारी आईएन पांडेय की देखरेख में मतगणना कराई गई। सुबह दस बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। इस दौरान प्रत्याशी व उनके एजेंट मौजूद रहे। इसके बाद विजई प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए देवशरण त्रिपाठी ने अपने निकटम प्रत्याशी मनुदेव त्रिपाठी को 37 मतों से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद के प्रत्याशी राजेंद्र द्विवेदी 108 मत पाकर केके यादव को 16 मतों से पराजित किया।