फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी डुबकी लगवाने की तैयारी

Mon, 04 Feb 2019 12:07 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में करोड़ांे श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। दबाव बढ़ने पर कौशाम्बी में श्रद्धालुओं का रोककर डुबकी लगवाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को अमावस्या होने से इसका महत्व बढ़ गया है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी है।

बुंदेलखंड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल बसें लगाई गई ंहैं। ये बसें कौशाम्बी के रास्ते श्रद्धालुओं को संगम तक ले जाएंगी। इसके अलावा 11 स्थानों बैरियर लगाया गया है। यहां पर पुलिस के जवान वाहनों की चेकिंग करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अस्थाई बस स्टाप बनाया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर इन अतिरिक्त बसों  से लोगों को ले जाने की व्यवस्था की गई है। इस बाबत जिले के कुंभ मेला की सुरक्षा व्यवस्था व मानीटिंग के नोडल अफसर जीतेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मकर संक्राति पर करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया था। मौनी अमावस्या पर संख्या बढ़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने पर कौशाम्बी में रोका जाएगा। इनको जिले के ही विभिन्न गंगा घाटों पर पुण्य लाभ की डुबकी लगवाई जाएगी या फिर उन्हें संगम से भीड़ छंटने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें