फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छ़ुट्टियों में व्यावहारिक टाइम टेबल बनाकर करें परीक्षा की तैयारी

Tue, 03 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुशील कुमार पटेल, शिक्षक
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच होली का पर्व आने से परीक्षार्थियों के सामने पढ़ाई और उत्सव के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है। ऐसे में नगर स्थित श्रीहुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक सुशील कुमार पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को छुट्टी के दिन बच्चे खेलकूद में अधिक समय बिता सकते हैं, इसलिए एक आसान और व्यावहारिक टाइम टेबल बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन

दिन में लगभग दो से तीन घंटे पढ़ाई के लिए निर्धारित करें और शेष समय होली के रंग और आनंद के लिए रखें। उन्होंने बताया कि 7 मार्च से 12 मार्च तक हाईस्कूल में वाणिज्य व कला तथा इंटरमीडिएट में नर्सरी शिशु प्रशिक्षण का पांचवां पेपर, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, सामान्य आधारित विषय, कम्प्यूटर और संस्कृत की परीक्षाएं शेष हैं।
उन्होंने कहा कि होली की छुट्टियों में पढ़ाई करते समय सबसे जरूरी टॉपिक्स को प्राथमिकता दें। नए या कम महत्वपूर्ण अध्यायों के बजाय पुराने प्रश्नपत्रों और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें