अजुहा कस्बे में किराने की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
होली को लेकर जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंग खेलने के दौरान पेयजल की कमी न हो और नगर क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न वार्डों में पानी के टैंकर तैनात करने के साथ होलिका दहन स्थलों की सफाई कराई गई है। वहीं, प्रमुख बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और अन्य सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
होली पर्व को लेकर मंझनपुर, सरायअकिल और अजुहा सहित अन्य बाजारों में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर दिनभर भीड़ देखने को मिली, जबकि मिठाई की दुकानों पर गुझिया और नमकीन की बिक्री तेज रही। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
वहीं, मंझनपुर नगर पालिकाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी ने बताया कि होली को देखते हुए पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नगर क्षेत्र में पांच पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर दी गई है, जो आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न वार्डों में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही होलिका दहन स्थलों की साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण के निर्देश भी दिए गए हैं।
पश्चिमशरीरा नगर पंचायत अध्यक्ष तारा देवी ने बताया कि नगर में होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई के साथ पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। चरवा नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण ने कहा कि कस्बे में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सरायअकिल नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर पार्क में एक पानी का टैंकर लगाया जाएगा। इसके अलावा कस्बे के कई स्थानों पर साउंड और गुलाल की विशेष व्यवस्था की गई है।
अजुहा कस्बे में किराने की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
अजुहा कस्बे में किराने की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
अजुहा कस्बे में किराने की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद