फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में गिरा विद्युत तार, बाल-बाल बचा कुनबा

Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
समदा गांव में एक व्यक्ति के घर के ऊपर से गुजरा बिजली का तार सोमवार की दोपहर अचानक टूटकर आंगन में गिर गया। करंट की चपेट में आने से एक मासूम मामूली रूप से झ़ुलस गया। लाइट कट जाने से परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए। गृहस्वामिनी ने घटना की शिकायत एक्सईएन से कर तार हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंझनपुर क्षेत्र के समदा गांव की रहने वाली रशीदा बेगम ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के लिए गांव में लगाया गया बिजली का तार उसके घर के ऊपर से गुजरा है। यह तार इतना जर्जर हो गया है कि आए दिन टूटकर गिर जाता है। महिला की मानें तो सोमवार दोपहर अचानक तार टूटकर घर के आंगन में गिर गया। इसकी चपेट में आने से उसका मासूम पोता खुर्शीद झुलस गया। फाल्ट की वजह से लाइट कट गई।

लिहाजा पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के दौरान चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आननफानन में झुलसे बच्चे को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  महिला का कहना है कि पहले भी कई बार तार उसके घर पर गिर चुका है। इसकी शिकायत एक्सईएन से लेकर जेई तक से की गई है। मगर किसी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। इधर, सोमवार को हुई घटना को लेकर परिजनों के साथ ही गांव के लोगों में भी गुस्सा है। ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर तार नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले में एक्सईएन आरएन सिंह का कहना है कि जल्द ही तार को घर के ऊपर से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें