फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरटीआई मांगने पर प्रधान पति पर राइफल सटाकर धमकी देने का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा ग्राम पंचायत में विकास के लेखा-जोखा की जानकारी के लिए एक युवक ने आरटीआई दाखिल कर रखी है। दो महीने बाद भी युवक को सूचना नहीं मिली है। आरोप है कि समझौता में नाकाम प्रधान पति ने युवक को राइफल सटाकर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी प्रधान पति समेत उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

अशफाक अहमद के मुताबिक, उन्होंने आरटीआई के तहत वित्तीय वर्ष 2022 से 2024 तक पंचायत के आय-व्यय, इसके अलावा इंटरलाॅकिंग टाइल्स और नाली निर्माण कार्यों में कार्यदायी फर्म व ठेकेदारों के नाम, 2022 से 2025 तक विद्युत सामग्री क्रय का ब्योरा, हैंडपंप मरम्मत व रिबोरिंग की सामग्री का विवरण सहित वार्डवार लगाए गए हैंडपंपों की सूची समेत कुल 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
दो महीने बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सूचना देने में आनाकानी कर रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार के संदेह की आशंका और गहरा गई है। आरोप है कि आरटीआई आवेदन की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान के पति ने ग्राम पंचायत सचिव को भेजकर आवेदन वापस लेने का दबाव बनवाया। जब पीड़ित ने इससे इनकार कर दिया तो प्रधान पति अपने साथियों के साथ रास्ते में अशफाक को घेर लिया। उसने राइफल सटाते हुए आवेदन वापस लेने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी प्रधान पति व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई मांगने को लेकर प्रधान पति पर धमकी देने की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।
- अभिषेक सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें