फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तमंचा सटाकर युवक से डेढ़ लाख की लूट, चार पर मुकदमा

Sat, 30 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के बड़ा गांव के समीप 20 दिन पहले युवक की पिटाई कर पड़ोसियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद राहगीरों को आता देख आरोपी किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल ने पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंसौर गांव निवासी सतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, वह मंझनपुर कोतवाली के समदा चीनी मिल के समीप मकान का निर्माण करवा रहे हैं। बीते आठ अगस्त को वह डेढ़ लाख रुपये लेकर बाइक से सरिया-सीमेंट का भुगतान करने जा रहे थे। आरोप है कि पीछे लगे पड़ोस के कैलाशचंद्र, कौशलेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह और सुनील सिंह ने बड़ा गांव के समीप बाइक रोककर उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। विरोध करने पर चारों ने तमंचे की बट, हॉकी और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान पैंट की जेब में रखा डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद राहगीरों को आता देख शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग निकले। घायल ने थाने में घटना की तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर चरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें