फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन योजना के तीन लाख खातों की होगी जांच

Fri, 18 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुलवाए गए खातों पर अधिकारियों की नजर टिक गई है। इन खातों की जांच शुरू हो गई है। जीरो बैलेंस पर खुले इन खातों में यदि 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं तो इस संबंध में खाता धारक से सवाल-जवाब होगा। इसकी बैंकर्स ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  जिले में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत तीन लाख 67 हजार खाते खुलवाए गए हैं। यह सभी खाते जीरो बैलेंस पर बैंकों ने खोले थे। इनमें से अधिकांश खाते ऐसे हैं, जिनमें आठ नवंबर तक पांच सौ व एक हजार रुपये था अथवा बैलेंस जीरो ही था। पुरानी नोट बंद होने के बाद इन खातों में अचानक लाखों की रकम आनी शुरू हो गई है। माफिया व सेठ साहूकार अपने मजदूरों के खाते में अपना रुपया डलवा रहे हैं। इसकी भनक लगते ही बैंकर्स ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों की पड़ताल शुरू हो गई है। एलडीएम दिनेश मिश्र का कहना है कि यदि इन खातों में 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम मिली तो खाता धारक से यह पूछा जाएगा कि उनके पास यह रकम कहां से आई। यदि खाताधारक को प्रभाव में लेकर किसी ने रकम डलवाई है तो उसकी खैर नहीं है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गरीब तबके के लोग अचानक आठ से 20 हजार रुपये की जमा कर सकते हैं। यह समझ में आता है, लेकिन अचानक लाखों की रकम वह जमा करें। यह समझ से परे है। इसलिए ऐसे लोग बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें