फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एमडीएम की आधी धनराशि मांग रहे प्रधान, ऑडियो वायरल

Sun, 29 Sep 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के बैरमपुर प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रधान फोन पर प्रधानाध्यापक से एमडीएम के भुगतान की आधी धनराशि मांग रहे हैं। हालांकि, इन दिनों प्रधानाध्यापक निलंबित हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रधान ने अपने राजनैतिक प्रभाव का प्रयोग करते हुए कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर में तैनात रहे प्रधानाध्यापक शिवशरण सिंह और प्रधान अखिलेश यादव का ऑडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। जिसे मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को भेजा गया है। ऑडियों में प्रधान व प्रधानाध्यापक आपस में बात कर रहे हैं। प्रधान एमडीएम की धनराशि की आधी रकम प्रधानाध्यापक से मांग रहे हैं। साथ ही दावा कर रहे हैं कि पहले जो व्यवस्था थी, अब भी वैसा ही करो। वहीं, प्रधानाध्यापक इसे देने से इन्कार कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि एमडीएम फल वाले, दूध वाले और सब्जी वाले को देने के लिए आता है। प्रधान को देने के लिए कहां आता है। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल ऑडियो को लेकर बैरमपुर प्रधान अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में तैनात रहे प्रधानाध्यापक की मृत्यु हो गई है। उन्होंने अपने पास से रुपये लगाकर स्कूल में एमडीएम बनवाया था। अब धनराशि आई है, उसकी आधी रकम मांगी जा रही थी। जो, उनके परिवार को दी जानी थी, लेकिन प्रधानाध्यापक ने नहीं दी।
विज्ञापन

वर्जन
प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच आपसी मन मुटाव चल रहा है। इसको दूर करने का प्रयास भी किया गया है। फिलहाल प्रधानाध्यापक निलंबित चल रहें हैं। इन पर कई आरोप हैं। इनकी जांच हो रही है। यह प्रकरण भी जांच का बिंदु है। रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें