फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अपात्र को आवास के लिए पात्र बताकर फंसे सचिव, जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को मंझनपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय अव्यवस्थित मिलने पर सुधार का निर्देश दिया। इसके बाद आईजीआरएस में मिली शिकायतों के निस्तारण की स्थित जानने के लिए गांव में पहुंचकर पड़ताल की। सचिव ने गलत तरीके से एक व्यक्ति को आवास के लिए पात्र बताया। इस पर सचिव से जवाब-तलब किया।
विज्ञापन

सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव सुबह करीब 10 बजे अचानक मंझनपुर ब्लॉक पहुंचे। यहां इनको परिसर तो साफ सुथरा मिला, लेकिन कार्यालय की हालत बेहतर नहीं मिली। भवन में बिजली के तार लटक रहे थे। दरवाजे व खिड़की जर्जर हाल में मिले। सीडीओ ने इसे सही कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र, एडीओ आईएसबी मो. नसर, एडीओ सहकारिता वीरेंद्र कुमार, प्रधान सहायक हफीज अहमद आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक के निरीक्षण के बाद सीडीओ आईजीआरएस में मिली शिकायत के निस्तारण का सत्यापन करने एदिलपुर गांव पहुंचे। यहां के मुन्नीलाल ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की थी। शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। बताया गया कि मुन्नीलाल योजना के लिए पात्र है। इनका नाम आवास सूची में 155 नंबर पर दर्ज है। सीडीओ ने गहनता से जांच की तो पाया चुन्नीलाल को गलत तरीके से पात्र किया गया है। सीडीओ ने सचिव को गलत तरीके से आवास योजना का लाभ दिलाने का दोषी पाया। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें