फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी

विज्ञापन
Prabhat Ferry will come out on Republic Day - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट में सोमवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 26 जनवरी धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया। सभी सरकारी इमारतों को विद्युत झालरों से सजावट कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों में 26 जनवरी की सुबह सात बजे से लाउडस्पीकर से देशभक्ति की गीतों का गायन कराने का निर्देश ईओ को दिया। सुबह आठ बजे सभी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में प्रभात फेरी निकाले जाने के लिए बीएसए को निर्देश दिया। बताया कि राजकीय भवनों पर प्रात: 8:30 बजे ध्वजारोहण करने के बाद भारतीय गणतन्त्र दिवस के संकल्प की शपथ दिलाई जाएगी। सुबह नौ बजे ओसा चौराहे से स्टेडियम टेंवा तक क्रास कंट्री रेस (दौड़) बालक वर्ग की होगी। इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित कराने का निर्देश जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को दिया। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों एवं सफाई कर्मचारियों को सभी कार्यालयाध्यक्षों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह शिक्षण संस्थाओं में सुबह दस बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस का शुभारंभ करते हुए हस्ताक्षर किया। साथ ही अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें