फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में खराबी से 125 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल में खराबी से 125 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

17 घंटे बाद सोमवार को केबल दुरुस्त कर सप्लाई बहाल की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। बारिश के दौरान रविवार को हाई टेंशन केबल में फाल्ट हो गया। इसके चलते सिराथू क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 125 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। 17 घंटे बाद सोमवार की दोपहर केबल दुरुस्त कर सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में बारिश होते ही सिराथू पावर हाउस के पीछे रेलवे लाइन की तरफ रविवार की शाम तकरीबन सात बजे 33 हजार की विद्युत केबल में खराबी आ गई। इसी के साथ ही विद्युत उपकेंद्र सैनी, अजुहा और अजुहा टाउन में जाने वाली सप्लाई ठप हो गई। एक साथ तीन विद्युत उपकेंद्रों के 11 फीडरों की विद्युत सप्लाई ठप होने खलबली मच गई। सारी रात ग्रामीण बिजली नहीं आने से उमसभरी गर्मी और मच्छरों से परेशान रहे। सोमवार को दिन में 12 बजे गड़बड़ी दुरुस्त कर बिजली सप्लाई बहाल की गई। इस बीच 17 घंटे तक ग्रामीण बिन बिजली परेशान रहे। अजुहा कस्बे आनंद, कल्लू, रामनरेश आदि व्यापारियों का कहना है कि आए दिन 33 हजार की केबल में खराबी आ जाती है, जिससे क्षेत्र की आधी आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शाम होते ही जिम्मेदार अफसर उपकेंद्र छोड़कर घर भाग जाते हैं। एसडीओ प्रभात कुमार का कहना है कि फाल्ट ठीक करा सोमवार दोपहर 12 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रात में काम संभव नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें