फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 24 गांवों में साढ़े 19 घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दारानगर नगर पंचायत स्थित पावर हाउस में 33 हजार केवी की लाइन में फॉल्ट होने से 24 गांवों की बिजली करीब साढ़े 19 घंटे तक गुल रही। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इस वजह से फरीदगंज, शादीपुर, दारानगर, म्योहरा, कड़ा, शीतलाधाम,दिलावरपुर सहित करीब 24 गांवों में लोगों को परेशानी हुई। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से उमस हावी रही। दारानगर के अंकित कुमार और कड़ा के बृजेश कुमार ने बताया कि रातभर बिजली न होने से गर्मी और उमस में दिक्कत हुई।
विद्युत विभाग के लाइनमैन फॉल्ट ठीक करने के लिए रातभर जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद मंगलवार सुबह फॉल्ट का पता चला। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। 19 घंटे बाद बत्ती आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात में तेज बारिश के चलते हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से दिक्कत हुई थी। सुबह समस्या दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें