फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में रात भर उबलते रहे लोग

Sun, 10 Sep 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर से जुड़े दर्जन भर गांवों के उपभोक्ताओं को शुक्रवार रात में बिजली नहीं मिली। बिजली के अभाव में उपभोक्ता रात भर उमस भरी गर्मी में उबलते रहे। तार टूटने से उत्पन्न हुई समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने रात में ही जेई से की पर कोई भी लाइनमैन नहीं पहुंचा। दूसरे दिन दोपहर को आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सरायअकिल उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर की लाइन लगभग 40 साल पहले बनी है।

इस फीडर से इलाके के खरसेन का पूरा, इछना, म्योहरिया, म्योहर, सड़वा, बटबंधुरी, रानीपुर सहित दर्जनभर गांवों व उनके मजरों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। जर्जर हो चुके लाइन के तार आए दिन टूटकर गिरते हैं। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रहती है। शुक्रवार शाम मंझनपुर फीडर की आपूर्ति जैसे ही उपकेंद्र से लगी लाइन में फाल्ट आ गया। फाल्ट के चलते म्योहर गांव के समीप नहर के पास एक पोल की जर्जर तार टूटकर गिर गया।

उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी रात में ही जेई व लाइनमैन को दी पर कोई भी तार जोड़ने नहीं पहुंच सका। बिजली के अभाव में उपभोक्ता रात भर उमस भरी भीषण गर्मी में उबलते रहे। सुबह होने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे और तार जोड़ने की कवायद शुरू की। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उधर जर्जर तारों के आए दिन टूटकर गिरने से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति किसानों उपभोक्ताओं की समस्या का सबब बन चुकी है। जिम्मेदार हैं कि वह जर्जर तारों को बदलने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


 
सामान के अभाव से जूझ रहे लाइनमैन
मंझनपुर फीडर में जर्जर तारों के टूटकर गिरने का सिलसिला गर्मी पड़ते ही शुरू हो जाता है। ऐसे में लाइनमैनों को पोल पर चढ़ने, तार जोड़ने के लिए रस्सा, ग्लव्स आदि सामानों की जरूरत होती है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि लाइनमैन को कोई भी सामान उपलब्ध नहीं करा पा रहे। इसके चलते लाइनमैनों को आस-पास के ग्रामीणों से रस्सा आदि मांगकर काम करना पड़ रहा है।
 


नलकूप व घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की अलग-अलग लाइन बनवाई जा रही है। लाइन शिफ्ट होते ही तारों पर लोड कम हो जाएगा। इससे तारों के टूटकर गिरने की समस्या से निजात मिलेगी।
प्रभाकर पांडेय, एक्सईएन विद्युत



सप्ताह भर में फुंक गया सौ केवीए का ट्रांसफार्मर
मंझनपुर (ब्यूरो)। विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल के म्योहर गांव में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह बदला गया था। निर्माण की घटिया क्वालिटी होने के चलते ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम अचानक फुंक गया। इससे गांव के एक हिस्से में अंधेरा छा गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कुछ उपभोक्ताओं ने गांव में लगे ढाई सौ केवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर की लाइन से कटिया लगा लिया। इससे पूरा गांव लो-वोल्टेज का शिकार हो गया है। ऐसे में यदि सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल्द नहीं बदला गया तो ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर का फुंकना तय है। जिम्मेदार हैं कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें