फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने को मारामारी

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
आलू की बंपर पैदावार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मंडी में ढाई से तीन सौ रुपये प्रति कुंतल का भाव चल रहा है। गैर सीजन में आलू का दाम बढ़ने की संभावना पर किसानों ने कोल्ड स्टोर का रुख किया है, लेकिन वहां भी दाल नहीं गल पा रही है। कोल्ड स्टोर के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी है। दो-दो दिन से लोग लाइन में खड़े हैं, लेकिन आलू नहीं जमा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें दोहरी मार सहनी पड़ रही है। आलू की लागत न निकलने पर उसे कोल्ड स्टोर में जमा करने आए थे। यहां उन्हें अतिरिक्त भाड़ा व पल्लेदारी देनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय से सटे समदा के कोल्ड स्टोर में वाहनों का लंबा काफिला बुधवार को खड़ा था। कई लोग रात में आ गए थे, लेकिन वह जहां खड़े थे, वहीं खड़े हैं।

इससे किसान परेशान हैं। जिले में अबकी ढाई लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार हुई है। जिले के नौ कोल्ड स्टोरों की क्षमता डेढ़ लाख मीट्रिक टन है। आलू का भाव न बढ़ने से किसान परेशान हैं। मंडी ले जाने में एक कुंतल आलू में सौ रुपये का खर्च आ रहा है। ऐसे में किसानों के हाथ कुछ नहीं आ रहा है। खुद की मजदूरी भी उन्हें नहीं मिलती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें