फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर आ गई पीओएस मशीन, मिला कैश

Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 जिले में लगभग 40 पेट्रोल पंप है। इनमें से 20 किसान सेवा केंद्र हैं। सभी किसान सेवा केंद्रों में इंडियन ऑयल ने ग्राहकों की सुविधा के लिए पीओएस मशीन लगानी शुरू कर दी है। इस मशीन के जरिए लोग पेट्रोल भराने के बाद लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा नकदी रुपया भी ले सकते हैं। ये व्यवस्था शनिवार को दो किसान सेवा केंद्रों पर शुरू हो गई।
विज्ञापन


     आरएसएस किसान सेवा केंद्र कनैली और रघवापुर किसान सेवा केंद्र में इंडियन ऑयल की ओर से पीओएस मशीन लगा दी गई है। इन मशीनों का शुभारंभ सेल्स आफिसर विजय कुलहर ने किया। इस मौके पर पेट्रोलपंप मालिक अनिल जायसवाल, सुनील चौरसिया, जिशान, अनुराग शुक्ला, अनिल चौरसिया, ओवैद आदि लोग रहे। सेल्स आफिसर ने बताया कि यह मशीन एसबीआई के सौजन्य से किसान सेवा केंद्रों को दी जा रही है। ग्राहक अपने एटीएम कार्ड के जरिए से पेट्रोल व डीजल की खरीदारी कर सकता है। इसके अलावा दो हजार रुपया का नकद भुगतान स्वैप कराकर ले सकता है। एटीएम से खरीदारी करने पर कार्ड धारक के खाते से पैसा पेट्रोलपंप मालिक के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें