फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के बेटे के बचाव में उतरे सपाई

Sat, 23 Dec 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
सपा नेता पर कार्रवाई के विरोध में डीएम से मिलते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पंचायत मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन के बेटे पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई के बाद सपाई बचाव में उतर पड़े हैं। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक करते हुए सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपाइयों के इशारे पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता, नगर पंचायत मंझनपुर के पूर्व अध्यक्ष के बेटे शबीह हैदर उर्फ मीनू रिजवी पर दो दिन पहले मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गुंडाएक्ट की कार्रवाई की थी। साथ ही एंटी भू-माफिया सेल द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद सपाई बचाव में उतर आए। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने नेता का बचाव करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भाजपाइयों के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को परेशान कर रहा है।

स्थानीय लेखपाल ने गलत तरीके से सपा नेता को भू-माफिया बनाया है। जिस जमीन को लेकर विवाद दिखाया गया है वह भूखंड सपा नेता के पूर्वजों की है। इसके अलावा सदर प्रमुख हरीमोहन पर भी फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है। दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने जिलाधिकारी से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भरवारी कैलाश केशरवानी, हेमंत टुन्नू, हरीमोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें