फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन

Mon, 02 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चरवा। सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांस्बिलिटी) स्कीम के तहत गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की योजना का रविवार को कौशाम्बी में श्रीगणेश हो गया। सांसद विनोद सोनकर ने चरवा के 20 गरीबों को गैस कनेक्शन देकर इसका शुभारंभ किया। बताया कि इस योजना से कौशाम्बी के 50 हजार बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। हालांकि अभी पहली किश्त में सिर्फ 540 गरीबों की ही पहली सूची सत्यापित होकर आई है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय ने कार्पोरेट सोशल रिस्पांस्बिलिटी स्कीम के तहत गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करने वालों को मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना तैयार की है। इसमें प्रदेश के उन्हीं गरीबों को लाभ मिलेगा, जिनके नाम खाद्य एवं रसद विभाग की 2007 में बनी बीपीएल सूची में नाम शामिल है। सूची के सत्यापन के बाद गरीबों को रसोई गैस का मुफ्त कनेक्शन मिलेगा।

इस दौरान उन्हें एक सिलेंडर और रेगुलेटर दिया जाएगा। कौशाम्बी में रविवार को चरवा गैस एजेंसी में कार्यक्रम का आयोजन करके इसका शुभारंभ कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद सांसद विनोद सोनकर ने चरवा के रामलाल, सूरजपाल, बुधराम, वीरेंद्र प्रजापति, रमेश भारतीय, श्रीनाथ, मुन्नीलाल रैदास, दिनेश, रमेश कुमार आदि 20 व्यक्तियों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया। सांसद ने बताया कि कौशाम्बी में इस योजना के तहत करीब 50 हजार गरीब मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि बीपीएल सूची का सत्यापन ब्लाकों से कराया जाना है। ब्लाक से सत्यापित होकर 540 गरीबों की पहली सूची प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


इन सभी लोगों को उनकी नजदीकी रसोई गैस एजेंसी से मुफ्त में कनेक्शन दिलाया जाएगा। साथ ही अन्य गरीबों की सूची भी जल्द से जल्द सत्यापित कराकर गैस एजेंसी संचालकों को उपलब्ध करा दी जाएगी। ताकि सभी गरीबों को जल्द ही इस योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर चेयरमैन भरवारी संजय गुप्ता, शिव नारायण, अनूप केसरवानी, रामजी पांडेय, शमीम अहमद, विपिन वर्मा, अनिल उपाध्याय, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें