फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सैनी बस स्टेशन पर सुविधाएं बदहाल... यात्री बेहाल

Wed, 28 Oct 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शेखर श्रीवास्तव फतेहपुर - फोटो : ARchive
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सैनी रोडवेज बस स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा है। अव्यवस्थाओं की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। शौचालय के पास गंदगी, खराब हैंडपंप और बसों की समय सारणी का बोर्ड न होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद अब तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर लीडर रोड, सिविल लाइंस, विकास नगर, किदवई नगर, उरई, जालौन, झांसी, हमीरपुर, फजलगंज, फतेहपुर, चारबाग लखनऊ, मंझनपुर और चित्रकूट समेत विभिन्न डिपो की करीब 150 बसों का ठहराव होता है। यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसके बावजूद यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
करीब सात साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनने के बाद प्रयागराज की ओर से आने वाली बसें स्टेशन तक नहीं पहुंचती हैं। इनका ठहराव करीब 800 मीटर दूर कोतवाली के पास होता है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्टेशन पर बसों की समय सारणी का बोर्ड भी नहीं लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पड़ताल के दौरान शौचालय के पास गंदा पानी भरा मिला। पेयजल के लिए लगा हैंडपंप कई वर्षों से खराब है। महिला यात्रियों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था भी नहीं है।

प्रयागराज की ओर से आने वाली बसों के स्टेशन तक नहीं पहुंचने से यात्रियों को करीब 800 मीटर दूर जाना पड़ता है। बैठने, पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था भी नहीं है।
शेखर श्रीवास्तव, फतेहपुर

महिला और पुरुष प्रसाधन के पास फैली गंदगी मुसीबत बनी हुई है। बिजली व्यवस्था खराब होने पर पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ता है। यात्रियों को बोतल का पानी खरीदना पड़ता है।
गोलू केसरवानी, सैनी
:: वर्जन ::
बस स्टेशन पर यात्रियों की समस्याओं का जल्द सुधार कराया जाएगा। पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज, मंझनपुर

शेखर श्रीवास्तव फतेहपुर- फोटो : ARchive

शेखर श्रीवास्तव फतेहपुर- फोटो : ARchive

शेखर श्रीवास्तव फतेहपुर- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें